जमामो माता मंदिर चेन स्नेचिंग मामला का 24 घंटे में अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
मां-बेटा और बहू समेत 4 गिरफ्तार , चोरी के गहने बरामद
जमामो माता मंदिर चेन स्नेचिंग मामला का 24 घंटे में अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़
मां-बेटा और बहू समेत 4 गिरफ्तार , चोरी के गहने बरामद
तिसरी थाना पुलिस ने खरखरी पंचायत स्थित प्रसिद्ध जमामो माता मंदिर में हुई चेन स्नेचिंग की घटना का महज 24 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है। पुलिस ने बिहार के नवादा जिले से एक ही परिवार के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी गई सोने की चेन, सोने का लॉकेट और दो मोबाइल फोन भी बरामद कर लिए हैं।
सोमवार को तिसरी थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोरीमहुआ एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार ने पूरे मामले का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि 29 अगस्त को मंदिर प्रांगण में दर्शन के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं के गले से सोने की चेन और लॉकेट चोरी हो गया था। इस संबंध में पीड़ित अजीत कुमार साहू के लिखित आवेदन पर तिसरी थाने में कांड संख्या 72/26 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
एसपी के निर्देश पर SIT गठित, सीसीटीवी से मिला सुराग
घटना की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी के निर्देश पर खोरीमहुआ एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया। एसआईटी ने मंदिर परिसर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और ग्रामीणों के सहयोग से डोरंडा स्थित किराए के मकान से एक संदिग्ध महिला अंशु कुमारी को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना अपराध स्वीकार किया और गिरोह में शामिल अन्य सदस्यों के नामों का खुलासा किया।
बिहार के नवादा में छापेमारी कर दबोचे गए आरोपी
हिरासत में ली गई महिला की निशानदेही पर तिसरी थाना प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बिहार के नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र अंतर्गत प्रतापपुर गांव में छापेमारी की। पुलिस ने वहां से तीन अन्य आरोपियों टिंकल मिश्रा पिता विक्की मिश्रा , सरिता देवी पति विक्की मिश्रा और मुस्कान देवी पति टिंकल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया।
एक ही परिवार के हैं सभी आरोपी, रहा है आपराधिक इतिहास
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार चारों आरोपी एक ही परिवार के सदस्य हैं, जिनमें मां, बेटा, बहू और चचेरी बहन शामिल हैं। यह एक शातिर अंतरराज्यीय गिरोह है जो भीड़भाड़ वाले धार्मिक स्थलों पर छिनतई की घटनाओं को अंजाम देता था। आरोपियों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है और वे बिहार में भी चेन स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।
डोरंडा के किराए के मकान से बरामद हुआ सामान
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर डोरंडा स्थित उनके किराए के मकान से चोरी की गई सोने की चेन, लॉकेट और दो मोबाइल फोन बरामद कर लिए हैं। इस त्वरित और सफल कार्रवाई में एसडीपीओ अमरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर रोहित महतो, तिसरी थाना प्रभारी शंभू नन्द ईश्वर, एसआई लव कुमार, एएसआई मो. मूसा, निरंजन राय, नीरज कुमार सिंह, राहुल यादव और मीना मुर्मू की सराहनीय भूमिका रही।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड