🚨राजखरसावां स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान हादसा, बड़ा बंबू के 25 वर्षीय युवक की मौत
राजखरसावां रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान संतुलन बिगड़ जाने से बड़ा बंबू के गोपालपुर गांव निवासी 25 वर्षीय रमाय गागराई गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान चाईबासा सदर अस्पताल में उनकी मौत हो गई।
घटना रविवार शाम की है। रमाय गागराई गम्हरिया में ड्यूटी करने के बाद ट्रेन से अपने गांव लौट रहे थे। राजखरसावां स्टेशन पर ट्रेन में चढ़ने के दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे ट्रेन के नीचे आ गए। हादसे में उनका पैर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
घटना के बाद उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में चक्रधरपुर रेल अस्पताल ले जाया गया। वहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें चाईबासा सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सोमवार सुबह करीब 5:30 बजे रमाय गागराई की मौत हो गई।
#राजखरसावां
#ट्रेनहादसा
#बड़ाबंबू
#युवककीमौत
#रेलहादसा
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड