🚨झींकपानी मार्ग के टूटूगुटु में हाइड्रा से टकराई बाइक, कमरहातू के डिलीवरी बॉय की मौत; दोस्त गंभीर घायल
चाईबासा-झींकपानी मार्ग के टूटूगुटु के पास 31 अगस्त को हाइड्रा से मोटरसाइकिल टकरा जाने से घायल ऑनलाइन कंपनी के डिलीवरी बॉय कमरहातु निवासी 25 वर्षीय जानुम सिंह देवगम की इलाज के दौरान दो दिन बाद मौत हो गई।
सर पर गंभीर चोट लगने के बाद 31 अगस्त की रात जानुम सिंह देवगम और उसके दोस्त हाटगम्हरिया के अमडीहा निवासी मन्ना चतम्बा को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानुम सिंह देवगम के सिर पर गहरी चोट लगी थी। उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया।
एमजीएम अस्पताल में जांच के बाद हालत गंभीर होने पर उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया। रांची ले जाने के दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
मृतक जानुम सिंह देवगम और हादसे में घायल उसका दोस्त मन्ना चतम्बा ऑनलाइन मार्केटिंग कंपनी मीशो में डिलीवरी बॉय का काम करते थे। हादसे में मन्ना चतम्बा के पैर की हड्डी टूट गई है। उसका सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है ।
#चाईबासा
#झींकपानी
#सड़कहादसा
#डिलीवरीबॉय
#KolhanBreakingNews
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड