🚨साइबर ठगों ने टाटा कॉलेज हॉस्टल के छात्र के खाते से उड़ाए 69,800 रुपये, प्राथमिकी दर्ज
चाईबासा स्थित टाटा कॉलेज सामान्य छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे छात्र सुखलाल गोप के केनरा बैंक स्थित खाते से 69,800 रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित छात्र ने मुफस्सिल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, सुखलाल गोप कुमारडुंगी प्रखंड के कुंटाकांटा गांव का निवासी है और वर्तमान में टाटा कॉलेज सामान्य छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहा है। छात्र ने बताया कि 28 अगस्त की सुबह करीब 10:45 बजे उसका मोबाइल फोन हैक हो गया था। फोन दोबारा ऑन करने के बाद मोबाइल पर मिले मैसेज से उसे जानकारी हुई कि उसके बैंक खाते से 69,800 रुपये की निकासी की गई है।
प्राथमिकी में सुखलाल ने बताया है कि करीब दो महीने पहले वह एक गेमिंग एप के माध्यम से ऑनलाइन गेम खेला करता था। घटना के बाद उसने साइबर क्राइम पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई है और संबंधित सूचना साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर पर भी दी है। शिकायत का नंबर भी प्राथमिकी में दर्ज कराया गया है।
पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हैशटैग:
#चाईबासा #साइबरठगी #केनराबैंक #अवैधनिकासी #मुफस्सिलथाना
#Chaibasa #CyberCrime #CanaraBank #OnlineFraud #JharkhandNews
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड