चाईबासा के तीरंदाज विजय सुंडी का शानदार प्रदर्शन, वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में जीता गोल्ड मेडल
चाईबासा। पश्चिमी सिंहभूम के प्रतिभाशाली तीरंदाज विजय सुंडी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए देश के लिए स्वर्ण पदक हासिल किया है। अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में विजय सुंडी ने रिकर्व पुरुष टीम इवेंट में भारत के स्टार तीरंदाज हरविंदर सिंह के साथ मिलकर गोल्ड मेडल जीता।
विजय सुंडी की इस उपलब्धि से चाईबासा, झारखंड और पूरे देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर रोशन हुआ है। उनकी इस सफलता को क्षेत्र के खेल प्रेमियों और तीरंदाजी से जुड़े लोगों के बीच गर्व के रूप में देखा जा रहा है।
4 से 9 सितंबर तक अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज की मेजबानी भारत को पहली बार मिली है। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भारतीय पैरा तीरंदाजी टीम ने अब तक शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 स्वर्ण, 2 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए हैं।
विजय सुंडी और हरविंदर सिंह की स्वर्णिम सफलता पर भारतीय तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) के माध्यम से दोनों खिलाड़ियों को बधाई दी और उनकी उपलब्धि की सराहना की।
विजय सुंडी की इस सफलता ने एक बार फिर साबित किया है कि झारखंड की धरती पर प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। उनकी इस उपलब्धि से आने वाले समय में क्षेत्र के युवा खिलाड़ियों को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।
#VijaySundi #Archery #ParaArchery #WorldArchery #GoldMedal #Chaibasa #WestSinghbhum #Jharkhand #India #KolhanBreakingNews
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड