🚨गुवा बैंक ऑफ इंडिया में 1.60 करोड़ की फर्जी निकासी मामले में महिला गिरफ्तार, जेल भेजी गई
गुवा स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से एक करोड़ 60 लाख रुपये की फर्जी निकासी के मामले में गुवा थाना पुलिस ने नुईया निवासी महिला पुनामी बोदरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस मामले में कुछ दिन पूर्व गिरफ्तार किए गए शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकू चाईबासा जेल में बंद हैं।
इस संबंध में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, गुवा स्थित बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकू पर जालसाजी कर गुवा कंपनी के खाते से 2 करोड़ 14 लाख 81 हजार रुपये स्थानांतरित कर बैंक के खाते में जमा करने का आरोप है। इसके बाद शाखा प्रबंधक ने 16 जनवरी 2023 को इसी राशि में से 1 करोड़ 60 लाख रुपये नुईया निवासी महिला पुनामी बोदरा के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए।
गुवा कंपनी के अधिकारियों ने खाते से हुई अवैध निकासी की शिकायत बैंक के जमशेदपुर स्थित क्षेत्रीय प्रबंधक से की थी। क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा की गई जांच में गुवा कंपनी के खाते से 2 करोड़ 14 लाख 81 हजार रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया। जांच में पाया गया कि इस राशि में से 1 करोड़ 60 लाख रुपये पुनामी बोदरा के बैंक खाते में स्थानांतरित किए गए थे।
मामले की जांच के क्रम में गुवा थाना पुलिस ने पुनामी बोदरा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, पूर्व में गिरफ्तार शाखा प्रबंधक सुदीप सिंकू फिलहाल चाईबासा जेल में बंद हैं।
#गुवा #बैंकऑफइंडिया #फर्जी_निकासी #1करोड़60लाख #महिला_गिरफ्तार #बैंक_घोटाला #गुवा_पुलिस #पश्चिमीसिंहभूम #चाईबासा #झारखंड_न्यूज
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड