चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा सेक्शन में
रेलवे ट्रैक पर आया दंतैल हाथी। हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल लाइन पर 45 मिनट तक बंद रहा ट्रेनों का परिचालन।
चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा सेक्शन में आज शाम के समय एक दंतैल हाथी के रेलवे ट्रैक पर पहुंच जाने से रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। हाथी के रेलवे लाइन पर आने की सूचना मिलते ही एहतियातन हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन रोक दिया गया। करीब 45 मिनट तक रेलवे ट्रैक पर हाथी की मौजूदगी के कारण रेल परिचालन बाधित रहा। करीब 45 मिनट तक हाथी रेलवे ट्रैक और उसके आसपास मौजूद रहा। इसके बाद जब हाथी ट्रैक से हटा, तब स्थिति सामान्य हुई और मुख्य रेल लाइन पर ट्रेनों का परिचालन दोबारा शुरू कर दिया गया। इस बीच वन विभाग की टीम ने दंतैल हाथी की गतिविधियों पर नजर बनाये रखी है। वन विभाग की टीम दंतेल हाथी को नॉर्थ चिरूबेड़ा रिजर्व जंगल की ओर खदेड़ने की कोशिश में लगी हुई है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड