शुरू न्यूज़
झारखंड के चाईबासा में तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री सह नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से झींकपानी में एसीसी सीमेंट कंपनी के बंद होने से प्रभावित पीड़ित परिवारों ने मुलाकात की। पीड़ित परिवारों ने अपनी व्यथा सुनाते हुए कहा कि सीमेंट कंपनी के बंद होने से पूरा झींकपानी क्षेत्र बेरोजगार हो जाएगा और सारे व्यापार-धंधे ठप हो जाएंगे। इस पर पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने उन्हें लिखित में आवेदन देने को कहा ताकि वे सरकार से इस मुद्दे पर बातचीत कर सकें। इसके बाद चाईबासा परिसदन में एसीसी बचाओ संघर्ष समिति के सदस्यों ने भी उनसे मिलकर कंपनी बंद करने के फैसले पर हस्तक्षेप की मांग करते हुए एक ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन मिलने पर बाबूलाल मरांडी ने मौके से ही अडानी कंपनी के अधिकारियों से मोबाइल पर संपर्क किया और सीमेंट कंपनी को बंद करने का कारण पूछते हुए पूरी वस्तुस्थिति से अवगत कराने के निर्देश दिए। पूर्व सीएम ने इस मामले में राज्य सरकार की भूमिका पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार को कंपनी प्रबंधन से बात करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अडानी जी कई बार मुख्यमंत्री से घर में आकर मिलते हैं, इसलिए कंपनी बंद न हो और लोगों का रोजगार बना रहे, इसके लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खुद आगे आकर पहल करनी चाहिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड