शुरू न्यूज़
चाईबासा के मझगांव थाना क्षेत्र स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्रों के बीच हुई मारपीट की घटना को लेकर सामाजिक संस्था अंजुमन इस्लामिया ने उपायुक्त (डीसी) को एक आवेदन सौंपा है। संस्था ने छात्रों के बीच हुई इस आपसी झड़प को सांप्रदायिक रंग देने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग की है। संस्था ने क्षेत्र में शांति और सौहार्द बनाए रखने के साथ-साथ पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की अपील की है।
आवेदन में कहा गया है कि छात्रों के बीच हुई इस झड़प को लेकर दोनों पक्षों द्वारा मझगांव थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई जा चुकी है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके बावजूद, कुछ व्यक्तियों और संगठनों द्वारा सोशल मीडिया और अन्य मंचों के माध्यम से इस घटना को दो समुदायों के बीच के विवाद के रूप में पेश किया जा रहा है। अंजुमन इस्लामिया ने आशंका जताई है कि इस तरह के दुष्प्रचार से सामाजिक सौहार्द प्रभावित हो सकता है, इसलिए प्रशासन को इस मामले में तुरंत हस्तक्षेप करना चाहिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड