शुरू न्यूज़
जमशेदपुर के साकची टीना शेड स्थित फल मंडी में शुक्रवार सुबह फल की कीमत को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट और गुंडागर्दी का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी फल विक्रेता मोहम्मद फहीम को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस आरोपी को कमर में रस्सी बांधकर और हाथों में हथकड़ी लगाकर उसी फल मंडी में लेकर पहुंची, जहां उसने कथित तौर पर अपनी दबंगई दिखाई थी। वहां पुलिस की मौजूदगी में मोहम्मद फहीम ने हाथ जोड़कर मंडी के दुकानदारों से अपने इस व्यवहार के लिए माफी भी मांगी।
पुलिस की इस सख्त कार्रवाई से स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों में कानून के प्रति भरोसा बढ़ा है। वहीं, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को देखकर लोग आरोपी के कृत्य की तीखी आलोचना कर रहे हैं। पुलिस ने चेतावनी दी है कि सार्वजनिक स्थान पर मारपीट करने और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ ऐसी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड