शुरू न्यूज़
चाईबासा से सटे घाघरी गांव में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय युवक मोटाय गोप की मौत हो गई। घाघरी गांव निवासी मोटाय गोप मंगलवार शाम करीब 5 बजे खेत में हल चलाने का काम खत्म करने के बाद गांव स्थित हरिया गोदाम में गुलगुला खाने गया था। इसी दौरान गुलगुला खाते समय वह उसके गले में फंस गया, जिससे उसकी सांस रुकने लगी और वह बोल भी नहीं पा रहा था। कुछ देर तक छटपटाने के बाद वह बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा।
घटना की जानकारी मिलने पर परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल लेकर पहुँचे। वहाँ इमरजेंसी वार्ड में चिकित्सकों ने जाँच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया, क्योंकि अस्पताल पहुँचने से पहले ही उसने दम तोड़ दिया था।
सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस इस मामले में आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड