शुरू न्यूज़
चाईबासा से सटे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बड़ा जयपुर गांव में सांप के काटने से 7 वर्षीय सुष्मिता देवगम की मौत हो गई है। परिजनों के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब दो बजे सोते समय बच्ची को सांप ने डसा था। इसके बाद सुबह लगभग चार बजे उसे इलाज के लिए चाईबासा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
इधर, जिले में सर्पदंश की घटनाओं में लगातार वृद्धि देखी जा रही है। पिछले 24 घंटे के भीतर सांप के काटने से पीड़ित आठ मरीजों को चाईबासा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है। इनमें सोनुवा के देवावीर गांव के 16 वर्षीय मनोज सुरीन, मंझगांव के कृष्णपुर गांव की 40 वर्षीय चंद्रिका पिंगुवा और मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जानुमबेड़ा गांव की 4 वर्षीय सोंगा कालुंडिया शामिल हैं। सोंगा को भी घर में सोते समय सांप ने काटा था, जिसके बाद गंभीर हालत में उसे सदर अस्पताल लाया गया। अन्य सभी मरीजों का भी अस्पताल में उपचार जारी है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड