बालूमाथ जनसुनवाई में फेल NLC और प्रदूषण बोर्ड: मीडिया के सवालों से भागते नजर आए GM और अधिकारी, किसानों की आवाज पर चुप्पी
बालूमाथ जनसुनवाई में फेल NLC और प्रदूषण बोर्ड: मीडिया के सवालों से भागते नजर आए GM और अधिकारी, किसानों की आवाज पर चुप्पी
लातेहार -: बालूमाथ में 27 अगस्त को हुई जनसुनवाई की सच्चाई इस वीडियो ने खोल दी है। एक तरफ सैकड़ों ST-SC-OBC किसानों ने जान देंगे जमीन नहीं देंगे और NLC वापस जाओ के नारे लगाकर जनसुनवाई को फ्लॉप करा दिया, तो दूसरी तरफ जनसुनवाई कराने आए अधिकारी मीडिया के सवालों से ही भागते नजर आए। वीडियो में साफ दिख रहा है कि झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी , मीडिया लगातार पूछ रही है – आज जनसुनवाई में क्या हुआ मैडम, क्यों नहीं बोल रही हैं? लेकिन अधिकारी मुंह छिपाकर चलती रहती हैं, एक शब्द नहीं बोलतीं। बारिश में भीगते हुए वह कैमरे से बचती हुई निकल जाती हैं। यही हाल NLC कंपनी के GM और अन्य अधिकारियों का है। GM साहब से जब मीडिया पूछती है – सर जनसुनवाई कैसी रही, ग्रामीण विरोध क्यों कर रहे हैं, गांव में जनसुनवाई क्यों नहीं की? तो वह भी चुप्पी साध लेते हैं। कभी कहते हैं मैं तो वहां था ही नहीं तो कभी PRO बताएंगे कहकर गाड़ी में बैठकर भाग जाते हैं। सवाल यह है कि जब जनसुनवाई जनता के लिए है तो जनता और मीडिया से ही अधिकारी क्यों भाग रहे हैं? किसानों का आरोप है कि उपजाऊ जमीन को हड़पने की साजिश रची जा रही है, और अधिकारी गांव में ग्राम सभा तक नहीं करते। आज की जनसुनवाई में किसानों ने मंच घेर लिया, अधिकारियों को धक्का देकर भगाया। इस पर जवाब देने के बजाय NLC और प्रदूषण बोर्ड के अधिकारी मीडिया से भी मुंह चुरा रहे हैं। इससे साफ है कि दाल में कुछ काला है और कंपनी किसानों की सहमति के बिना ही खनन की तैयारी में है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड