शुरू न्यूज़
लातेहार जिले के बालूमाथ थाना क्षेत्र के गुरतुर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7 बजे 65 वर्षीय केशव राम की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में आरोपी महिला सुनीता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली गई है।
मृतक के बेटे सुकुल राम ने आरोप लगाया है कि हमले के दौरान 10-20 ग्रामीण घटनास्थल पर मौजूद थे, लेकिन किसी ने भी उनके पिता को बचाने का प्रयास नहीं किया। सुकुल राम के दावों के अनुसार, उनके पिता ओझागुनी का काम करते थे और इसे लेकर गांव में पहले एक मीटिंग में एक लाख रुपये की डील भी हुई थी। सुकुल राम ने बताया कि उनके पिता तालाब से लगभग एक किलोमीटर तक अपनी जान बचाने के लिए भागते रहे, लेकिन हमलावरों ने घर में घुसकर उनकी हत्या कर दी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड