चंदवा के डेढ़ टंगवा में भीषण सड़क हादसा, टेंपो पर चढ़ा कंटेनर; सात लोगों की मौत की सूचना
लातेहार। चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत डेढ़ टंगवा के समीप शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, लातेहार के कोंडासासांग से चंदवा होते हुए लोहरदगा जा रहा एक टेंपो दुर्घटना का शिकार हो गया।

बताया जा रहा है कि डेढ़ टंगवा के पास एक कंटेनर अनियंत्रित होकर टेंपो पर जा चढ़ा। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही कई लोगों की मौत हो गई। घटना में सात लोगों की मौत होने की सूचना प्राप्त हो रही है। वहीं, पीछे से आ रहे बाइक सवार के भी हादसे की चपेट में आने की सूचना है। हालांकि, मृतकों की अंतिम संख्या की आधिकारिक पुष्टि पुलिस द्वारा की जानी बाकी है।
घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही चंदवा थाना पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी।
घटनास्थल पर पुलिस के वरीय अधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी भी पहुंचे और हादसे की जानकारी ली। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
दैनिक हिंदुस्तान की गूंज को प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है। पुलिस की आधिकारिक पुष्टि के बाद ही मृतकों की संख्या और पहचान स्पष्ट हो सकेगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड