त्योहारों के मद्देनजर आबकारी विभाग का सघन चेकिंग अभियान
कम्पोजिट दुकानों का निरीक्षण कर डिजिटल अल्कोहल मीटर से जांची गई शराब की तीव्रता
संत कबीर नगर। आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश पर जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को मेहदावल क्षेत्र में आबकारी एवं प्रशासनिक टीम ने विभिन्न कम्पोजिट शराब की दुकानों का सघन निरीक्षण एवं चेकिंग की।
उप जिलाधिकारी मेहदावल राजकुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्व दमन सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-1 मेहदावल बसंत प्रसाद एवं आबकारी स्टाफ की संयुक्त टीम ने कम्पोजिट शॉप टड़वरिया, गनवरिया (सांथा), लोहरसन, बेलहर कला, बेलवा सेंगर एवं मेहदावल का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान टीम ने डिजिटल अल्कोहल मीटर के माध्यम से रैंडम आधार पर शराब की बोतलों की तीव्रता की जांच की। अधिकारियों ने दुकानों पर उपलब्ध शराब की गुणवत्ता एवं नियमानुसार बिक्री व्यवस्था का भी जायजा लिया।
आबकारी विभाग की टीम ने बताया कि आगामी त्योहारों को देखते हुए जिले में प्रवर्तन अभियान लगातार जारी रहेगा। जनपद में संचालित कम्पोजिट दुकानों का इसी प्रकार सघन निरीक्षण एवं चेकिंग कर नियमों का पालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड