भाजपा नेता राजीव गुप्ता ने राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी का किया भव्य स्वागत
संतकबीरनगर। भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान मंडल अध्यक्ष एवं भाजपा नेता राजीव गुप्ता ने अपने समर्थकों व शुभचिंतकों के साथ सोमवार देर रात्रि होटल सुयश पैलेस, बस्ती में भाजपा के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री श्री हरीश द्विवेदी से शिष्टाचार भेंट कर उनका बुके भेंट करते हुए हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
इस अवसर पर राजीव गुप्ता ने हरीश द्विवेदी को राष्ट्रीय महामंत्री जैसे महत्वपूर्ण दायित्व की बधाई देते हुए उनके सफल, प्रभावी एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हरीश द्विवेदी के संगठनात्मक अनुभव, कार्यकुशलता एवं समर्पण से भारतीय जनता पार्टी को राष्ट्रीय स्तर पर नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी।
श्री हरीश द्विवेदी ने सभी कार्यकर्ताओं के स्नेह व सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ किया जाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन की विचारधारा एवं जनसेवा के संकल्प को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया।
भेंट कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल रहा और समर्थकों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर राष्ट्रीय महामंत्री का अभिनंदन किया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड