जनशिकायतों के निस्तारण में माह अगस्त-2026 की आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में जनपद संतकबीरनगर प्रदेश में प्रथम_____________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना के प्रभावी निर्देशन एवं गुणवत्तापूर्ण जनसुनवाई का दिखा सकारात्मक परिणाम…………………………….
संत कबीर नगर 01 सितंबर 2026,
पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना के प्रभावी निर्देशन एवं सतत पर्यवेक्षण में जनपद संतकबीरनगर पुलिस ने आईजीआरएस पोर्टल पर जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण के आधार पर माह अगस्त-2026 की मासिक रैंकिंग में प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उल्लेखनीय है कि जनपद ने लगातार पंद्रहवीं बार प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट कार्यप्रणाली का परिचय दिया है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारी/थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया है कि थाने पर आने वाले प्रत्येक फरियादी एवं शिकायतकर्ता के साथ संवेदनशील एवं सम्मानजनक व्यवहार करते हुए उनकी शिकायतों का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। प्रत्येक प्रकरण में गुण-दोष के आधार पर निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाए। आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण हेतु शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा के अंतर्गत कार्रवाई की जाती है। प्राप्त प्रत्येक संदर्भ की जांच संबंधित अधिकारी द्वारा मौके पर जाकर निष्पक्ष एवं तथ्यों के आधार पर की जाती है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। जनपद स्तर पर शासन एवं पुलिस अधिकारियों से प्राप्त सभी आईजीआरएस संदर्भों की नियमित एवं गहन समीक्षा की जाती है। जांच आख्या प्राप्त होने के उपरांत उसका भी सूक्ष्म परीक्षण किया जाता है। यदि जांच संतोषजनक अथवा पुष्टिकारक नहीं पाई जाती है, तो संबंधित संदर्भ को पुनः जांच हेतु संबंधित अधिकारी को आवश्यक निर्देशों के साथ वापस किया जाता है, जिससे शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित हो सके।उल्लेखनीय है कि माह अगस्त-2026 की आईजीआरएस मासिक रैंकिंग में जनपद के 10 थानों में से सभी 10 थानों ने प्रदेश स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जो जनपद पुलिस की उत्कृष्ट कार्यशैली एवं प्रभावी मॉनिटरिंग का प्रमाण है। पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने इस उपलब्धि पर सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार जनसुनवाई एवं जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी एवं समयबद्ध निस्तारण के लिए पूरी निष्ठा एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड