एस आर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज में जी एन एम कि दूसरे बैच का भव्य शुभारंभ
*अब जिले के युवाओं को नर्सिंग शिक्षा के लिए नहीं जाना पड़ेगा बाहर, जल्द शुरू होंगे B.Sc Nursing और D.Pharm कोर्स………….*
*डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने नए बैच के छात्र-छात्राओं को दी शुभकामनाएं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दिलाया भरोसा………….*
*संतकबीरनगर-*:नाथनगर स्थित एसआर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज में मंगलवार को जीएनएम (GNM) के दूसरे बैच के नए शैक्षणिक सत्र का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप ऑफ कॉलेजेस के एमडी डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने मां सरस्वती एवं पंडित सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की।
वहीं डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने नए बैच के छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि एसआर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज में पिछले वर्ष से जीएनएम की कक्षाएं सफलतापूर्वक संचालित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं को बेहतर और गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा शिक्षा उनके ही जिले में उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें शिक्षा के लिए दूसरे जिलों का रुख न करना पड़े।
उन्होंने बताया कि आने वाले समय में संस्थान में बीएससी नर्सिंग, डी फार्मा सहित अन्य महत्वपूर्ण मेडिकल कोर्स शुरू किए जाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के विद्यार्थियों को चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे।
संस्थान के एमडी एवं पूर्व प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने छात्र-छात्राओं और अभिभावकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कॉलेज गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को सभी आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि संस्थान अभिभावकों के विश्वास पर खरा उतरने का हरसंभव प्रयास करेगा।
प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय, पैरामेडिकल प्रिंसिपल विनय पटेल और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय ने छात्र-छात्राओं को पाठ्यक्रम, शिक्षण व्यवस्था और अत्याधुनिक लैब सुविधाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रवींद्र यादव, शिक्षिका अन्नू वर्मा, कृष्णा मिश्रा, दिग्विजय यादव सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड