योहारों से पहले संत कबीर नगर में प्रशासन सख्त, मेहदावल में कम्पोजिट शराब दुकानों का प्रशासन ने किया सघन निरीक्षण, डिजिटल मीटर से जांची गई तीव्रता___________________
राघवेन्द्र त्रिपाठी संवाददाता विधान केसरी संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 01 सितंबर, 2026,जिलाधिकारी आलोक कुमार के निर्देश के क्रम में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आज उप जिलाधिकारी मेहदावल राजकुमार, पुलिस क्षेत्राधिकारी मेहदावल सर्व दमन सिंह, आबकारी निरीक्षक, क्षेत्र-1 मेहदावल बसंत प्रसाद, आबकारी निरीक्षक व मय स्टाप द्वारा कम्पोजिट शॉप टड़वरिया, गनवरिया (सांथा), लोहरसन, बेलहर कला, बेलवा सेंगर, मेहदावल का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान डिजिटल अल्कोहल मीटर से रैडम आधार पर शराब के बोतलों की तीव्रता की जाँच की गयी। निरीक्षण टीम द्वारा बताया गया कि आगे भी इसी तरह पूरे जनपद में स्थित कम्पोजिट दुकानों का सघन निरीक्षण एवं चेकिंग की जाएगी।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड