विद्युत कटौती उपभोक्ता परेशान, समाधान की माग बार बार ट्रिपिंग और रोस्टिंग से उपभोक्ता परेशान
विद्युत कटौती उपभोक्ता परेशान, समाधान की मांग
धनघटा, सन्तकबीरनगर
हैंसर ब्लाक क्षेत्र के पचास से अस्सी गांवों में विद्युत की कटौती से उपभोक्ताओं में रोष देखा जा रहा है। विद्युत सप्लाई का कोई शेड्यूल नही रह गया है। 24 घण्टे में मात्र चार से पांच घण्टे लोगो को बिजली मिल पा रही है। नाराज उपभोक्ताओं ने कहा कि यदि विद्युत आपूर्ति में सुधार नही हुआ तो क्षेत्र के उपभोक्ता आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
हैंसर ब्लाक क्षेत्र के अधिकांश गांवों में कोचरी व बड़गो फीडर से विद्युत की सप्लाई की जाती है। हालत यह कि पिछले एक पखवारे से पड़ रही भीषण गर्मी में बेतहासा विद्युत कटौती का सिलसिला जारी है। इससे क्षेत्र के पचास गांवों के सैकड़ो उपभोक्ता अनेक प्रकार की दिक्कतों का सामना कर रहे है। क्षेत्रवासियों ने विद्युत समस्या के निदान हेतु क्षेत्रीय जनप्रतिधियों के समक्ष रखा लेकिन समस्या का निराकरण आज तक नही हो सका। जगह जगह पुराने खम्भे व तारो से आये दिन फाल्ट की समस्या विकराल बनी हुई है। क्षेत्र के राम नरेश, राम बहादुर लाल श्रीवास्तव, नरसिंह चौधरी, अमरेंद्र प्रताप, कृष्ण कुमार, प्रदीप चौरसिया ने बताया कि भीषण गर्मी के बीच लगातार बिजली कटौती से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है और छोटे व्यापारियों सहित आम नागरिकों को काफी दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने अधिकारियों से विद्युत व्यवस्था में सुधार करते हुए नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की।
अवर अभियंता (विद्युत) राम करन आर्य ने कहा कि समस्या के समाधान के लिए आवश्यक कदम जल्द उठाए जाएंगे तथा विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड