एसआर हॉस्पिटल में जीएनएम के दूसरे सत्र का भव्य शुभारंभ
ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए बेहतर करियर का महत्वपूर्ण माध्यम है जीएनएम : डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी
आधुनिक संसाधनों व योग्य शिक्षकों से छात्राओं को दिया जा रहा बेहतर प्रशिक्षण : राकेश चतुर्वेदी
संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित एसआर हॉस्पिटल एंड पैरामेडिकल कॉलेज में मंगलवार को जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) पाठ्यक्रम के दूसरे सत्र का भव्य शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर आयोजित ओरियंटेशन कार्यक्रम में नवप्रवेशित छात्राओं का स्वागत करते हुए उन्हें पेन भेंट किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। वहीं प्रथम सत्र की छात्राओं को आगामी एनुअल एग्जाम में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने कहा कि जीएनएम पाठ्यक्रम ग्रामीण क्षेत्र की छात्राओं के लिए बेहतर करियर बनाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। नर्सिंग के क्षेत्र में रोजगार के साथ सेवा का भी व्यापक अवसर है। उन्होंने छात्राओं से मेहनत, अनुशासन और निष्ठा के साथ अपना पाठ्यक्रम पूरा करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संस्थान में बहुत जल्द बीएससी नर्सिंग का पाठ्यक्रम भी शुरू कराया जाएगा, जिससे छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर मिल सके।
डा. चतुर्वेदी ने प्रथम सत्र की छात्राओं को एनुअल एग्जाम के लिए शुभकामनाएं दीं तथा दूसरे सत्र में प्रवेश लेने वाली छात्राओं को बेहतर करियर के लिए शुभकामनाएं दीं।
संस्थान के डायरेक्टर एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश चतुर्वेदी ने कहा कि जीएनएम पाठ्यक्रम में अध्ययनरत छात्राओं के लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। योग्य एवं प्रशिक्षित शिक्षकों के माध्यम से छात्राओं की प्रतिभा को निखारने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है। संस्थान की अत्याधुनिक लैब में छात्राओं को बेहतर व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया जा रहा है, ताकि वे नर्सिंग के क्षेत्र में पूरी तरह दक्ष बन सकें।
कॉलेज के प्रिंसिपल विनय पटेल ने छात्राओं को जीएनएम पाठ्यक्रम की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी देते हुए कहा कि संस्थान जिले में जीएनएम पाठ्यक्रम संचालित करने वाले प्रमुख संस्थानों में शामिल है। उन्होंने छात्राओं से नियमित अध्ययन एवं प्रशिक्षण के माध्यम से अपने लक्ष्य को हासिल करने का आह्वान किया।
इससे पूर्व मुख्य अतिथि डा. उदय प्रताप चतुर्वेदी, डायरेक्टर राकेश चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, एसआर इंटरनेशनल एकेडमी के डिप्टी डायरेक्टर मनोज कुमार पांडेय, पीजी कॉलेज के प्राचार्य वेद प्रकाश पांडेय तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रविंद्र यादव ने मां सरस्वती एवं संस्थान के संस्थापक स्व. पं. सूर्य नारायण चतुर्वेदी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
समारोह का संचालन वरिष्ठ शिक्षक हरिश्चंद्र यादव ने किया। इस दौरान शिक्षिका अनु वर्मा, कृष्णा मिश्रा, दिग्विजय यादव सहित संस्थान के शिक्षक, छात्राएं एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड