खबर अमरपाटन/
लगातार बारिश ने बढ़ाई चिंता । गऊघाट पुल पर जलस्तर बढ़ा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा। ताला ,मुकुंदपुर लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं
ब्रेकिंग मैहर
लगातार बारिश ने बढ़ाई चिंता । गऊघाट पुल पर जलस्तर बढ़ा, दर्जनों गांवों का संपर्क टूटा। ताला ,मुकुंदपुर लगातार हो रही बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर हैं। ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत मुकुंदपुर के मुरजुआ नदी पर बने गऊघाट पुल के ऊपर से पानी बहने लगा है।
जलस्तर बढ़ने से मुकुंदपुर वाया ताला – अमरपाटन मुख्य मार्ग बंद हो गया है। जिससे मुकुंदपुर, जमुना, कस्तरा सहित दर्जनों गांवों का आवागमन संपर्क पूरी तरह टूट गया है।
सूचना मिलते ही ताला पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पुल के दोनों तरफ बैरिकेड और जाली लगाकर आवाजाही पर रोक लगा दी है। लोगों को पुल पार न करने की समझाइश दी जा रही है। वहीं ग्राम कस्तरा का रपटा भी उफान पर है, जिससे कस्तरा गांव पूरी तरह से टापू बन गया है। पुलिस लगातार जलस्तर की मॉनिटरिंग कर रही है और लोगों से नदी के पास न जाने की अपील कर रही है।
इसके बावजूद कुछ लोग तेज बहाव में नदी में तैराकी कर रहे हैं, जो किसी बड़ी मुसीबत को दावत दे सकता है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड