खबर अमरपाटन/राशन वितरण में गड़बड़ी पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
खबर अमरपाटन/राशन वितरण में गड़बड़ी पर पुलिस की कार्रवाई, एक आरोपी गिरफ्तार
मैहर जिले के जनपद पंचायत अमरपाटन अन्तर्गत आने वाले थाना ताला क्षेत्र में सार्वजनिक वितरण प्रणाली की उचित मूल्य दुकानों में खाद्यान्न वितरण में अनियमितता का मामला सामने आया है। पुलिस ने दो अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस के अनुसार, बहुउद्देशीय सेवा सहकारी समिति रामगढ़ द्वारा संचालित शासकीय उचित मूल्य दुकान बिधुई खुर्द में मार्च से जून 2026 के बीच हितग्राहियों का फिंगरप्रिंट लगवाने के बावजूद उन्हें खाद्यान्न वितरित नहीं किया गया। जांच में करीब 12 लाख 92 हजार 987 रुपये का खाद्यान्न कम पाया गया। वहीं, इसी समिति की शासकीय उचित मूल्य दुकान अमझर में भी इसी तरह की अनियमितता सामने आई। जांच के दौरान यहां करीब 14 लाख 88 हजार 103 रुपये का खाद्यान्न कम पाया गया। दोनों मामलों में विक्रेता अवधेश चतुर्वेदी और सहायक विक्रेता दीपक चतुर्वेदी के खिलाफ बीएनएस की धारा के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दीपक चतुर्वेदी निवासी बिछिया खुर्द, थाना ताला को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे आरोपी अवधेश चतुर्वेदी की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मैहर अवधेश प्रताप सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. चंचल नागर के निर्देशन में, एसडीओपी अमरपाटन ख्याति मिश्रा के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी ताला निरीक्षक महेन्द्र मिश्रा के नेतृत्व में की गई।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड