खबर/अमरपाटन
गोविंदगढ़ तालाब रिसाव के बाद मौके पर पहुंचे अमरपाटन विधायक, कहा घबराने की जरूरत नहीं
गोविंदगढ़ तालाब रिसाव के बाद मौके पर पहुंचे अमरपाटन विधायक, कहा घबराने की जरूरत नहीं
मैहर जिले की सीमा पर बना मध्यप्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा तालाब गोविंदगढ़ तालाब में रिसाव की खबर सामने आने के बाद अमरपाटन विधायक डॉ. राजेंद्र कुमार सिंह सोमवार को मौके पर पहुंचे और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में तालाब का निरीक्षण किया। विधायक ने मौके पर मौजूद इंजीनियर से तालाब की मौजूदा स्थिति और रिसाव को लेकर विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान विधायक ने आमजन से कहा कि फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है और हालात सामान्य हैं। प्रशासनिक स्तर पर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। गौरतलब है कि रविवार को गोविंदगढ़ तालाब में रिसाव की खबर सामने आने के बाद आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बन गया था। गोविंदगढ़ का यह तालाब विंध्य क्षेत्र के बड़े तालाबों में शामिल है। यदि तालाब की स्थिति बिगड़ती है और बांध टूटता है, तो आसपास के दो दर्जन से अधिक गांव प्रभावित होने की आशंका जताई गई थी। फिलहाल विधायक के निरीक्षण के बाद लोगों को राहत मिली है, वहीं तालाब की स्थिति पर प्रशासन और तकनीकी टीम की नजर बनी हुई है।
बाइट – राजेंद्र सिंह विधायक।
बाइट – बी. के मनडोले इंजीनियर।
बाइट – ग्रामीण।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड