खबर रीवा/बाढ़ पीड़ितों को वस्त्र भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए– मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
बाढ़ पीड़ितों को वस्त्र भोजन और शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जाए– मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव
प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शनिवार को रात्रि अल्प प्रवास पर रीवा आगमन हुआ । मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने स्थानीय सर्किट हाउस से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सतना एवं रीवा में बारिश के दौरान जल भराव एवं बाढ़ की स्थिति की समीक्षा । मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने सतना कलेक्टर को निर्देश दिए की सभी बाढ़ प्रभावित लोगों एवं चित्रकूट में रुके हुए श्रद्धालु एवं रहवासियो के भोजन वस्त्र एवं शुद्ध पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वे कराकर आरबीसी 6/ 4 के तहत राहत राशि भी प्रदान की जाए । मुख्यमंत्री ने कहा कि बारिश से कोई जनहानि एवं पशु हानि ना हो । मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए की जिन जिलों में बारिश का कम असर है वहां से बचाव के उपकरण बाढ़ प्रभावित जिलों में उपयोग में लाए जाएं । बताया गया कि एनडीआर एफ की टीम मुस्दैती से बचाव कार्य संपादित करें । सतना कलेक्टर ने अवगत कराया की छह गांव में रेस्क्यू किया गया है आज रात बारिश नहीं हुई तो स्थिति ठीक हो जाएगी। सात लोगों को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है । उन्होंने बताया कि नया गांव डैम डैमेज हुआ है , इससे हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है । मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने निर्देश दिए की चित्रकूट में आने वाले श्रद्धालु एवं रहवासियों को सुरक्षित रहो की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए । उन्हें भोजन पैकेट दिया जाए । सद गुरू आश्रम में जो श्रद्धालु रुके हुए हैं उनका नंबर लेकर उनके परिजनों से संपर्क कर श्रद्धालुओं की बातचीत कराई जाए । बताया गया कि जैतवारा गांव में सबसे ज्यादा लोग रुके हुए हैं उनके समुचित भोजन पानी एवं वस्त्र की व्यवस्था की गई है । मुख्यमंत्री ने रीवा सतना एवं सतना चित्रकूट मार्ग के संबंध में जानकारी ली । कलेक्टर रीवा ने बताया कि रीवा में फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। बाढ़ प्रभावितों के प्रकरण बनाए गए हैं, जो पशु हानि हुई है उसकी सहायता राशि दी जाएगी । सर्किट हाउस मैं आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान रीवा संभाग कमिश्नर श्री शीलेंद्र सिंह , पुलिस महानिरीक्षक श्री गौरव राजपूत , कलेक्टर श्री नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी , सहित संबंधित अधिकारी गण उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड