करंट से झुलसे 2 कांवड़िये, एक की दर्दनाक मौत; बिजली तार से छू गया ट्रॉली,पिपराइच क्षेत्र का मामला
गोरखपुर।पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा में कांवड़ियों की एक ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई।ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे अचानक सड़क किनारे गुजर रहे बिजली के तार से सट गया।तार के संपर्क में आते ही डीजे और ट्रॉली में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आकर दो कांवड़िया झुलस गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इलाज के दौरान एक कांवड़िया की मौत हो गई।मिली जानकारी के अनुसार कांवड़िये ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जा रहे थे।जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा के पिपराइच मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे बिजली के तार गुजर रहे थे। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे बिजली के तार के संपर्क में आ गया।करंट की चपेट में आने से ट्रॉली पर सवार दो कांवड़िये गंभीर रूप से झुलस गए।हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और दोनों घायलों को इलाज के लिए तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पहुंचाया गया।झुलसे कावड़ियों पहचान गोरखपुर के जंगल औराही के रहने वाले मोहन भारती (उम्र 25 वर्ष) पुत्र सुदामा और जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा के रहने वाले करन चौहान (उम्र 24 वर्ष) पुत्र रामसिंह चौहान के रूप में हुई।
हादसे में झुलसे दो कावंड़ियों में से एक करन चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई।उसकी मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।शुरुआती जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे बिजली के तार से छू जाने के चलते यह हादसा हुआ है। पुलिस,घटना के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड