जिला जेल में विचाराधीन कैदी की मौत,मजिस्ट्रियल जांच के आदेश,घरेलू हिंसा के केस में 3 दिन पहले पुलिस ने की थी कार्रवाई, अचानक पड़ा दौरा
गोरखपुर जिला जेल में बंद विचाराधीन बंदी समीर शेख (30) की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह पीपीगंज के जसवल बाजार का रहने वाला था।जेल अधीक्षक दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि समीर शेख को 19 अगस्त 2026 को घरेलू हिंसा अधिनियम के एक मामले में कोर्ट के आदेश पर जेल में दाखिल किया गया था।बंदी पहले से ही क्रॉनिक अल्कोहलिक था और लीवर व किडनी संबंधी बीमारी से पीड़ित था। 21 अगस्त की शाम उसे दौरे की समस्या हुई।जेल में प्राथमिक उपचार के बाद हालत में सुधार नहीं होने पर उसे तत्काल जिला अस्पताल भिजवाया गया।
जिला अस्पताल के इमरजेंसी विभाग में डॉक्टरों ने उसका परीक्षण किया और इलाज के लिए भर्ती किया गया।जेल प्रशासन के अनुसार,रात करीब 8:30 बजे विशेषज्ञ डॉक्टर ने बंदी को मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना उसके परिजनों को भी दी गई।जेल प्रशासन ने शव का नियमानुसार पंचनामा और पोस्टमार्टम कराए जाने के लिए सक्षम मजिस्ट्रेट को नामित करने का अनुरोध किया है।वही मामले की मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
बाइट- दिलीप कुमार पांडे जेल अधीक्षक जिला कारागार गोरखपुर
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड