टिकरियाखोर विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
पाली, गोरखपुर। पूर्व माध्यमिक विद्यालय टिकरियाखोर, विकास खंड पाली में 15 अगस्त के अवसर पर स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, देशभक्ति एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत घघसरा के चेयरमैन श्री प्रभाकर दुबे तथा विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी श्री कुंवर विक्रम पांडेय रहे।
इस अवसर पर चेयरमैन श्री प्रभाकर दुबे ने अपने पूर्व वादे के अनुरूप विद्यालय में स्थापित वॉटर प्यूरिफायर का उद्घाटन किया। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वच्छ पेयजल की सुविधा उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं तथा खेलकूद एवं विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों का दिल जीत लिया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार के साथ शुभम चतुर्वेदी, सुधा यादव, बलवंत सिंह, कृष्णानंद त्रिपाठी, अभयदीप धर दुबे, रामाश्रय सिंह, गोरख वर्मा सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने मुख्य अतिथि श्री प्रभाकर दुबे एवं विशिष्ट अतिथि श्री कुंवर विक्रम पांडेय का आभार व्यक्त करते हुए सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड