राजाखेड़ा धौलपुर
राजाखेड़ा निकाय चुनाव: शनिवार को 29 नामांकन दाखिल, कांग्रेस के 15, निर्दलीय 10 और भाजपा के सिर्फ 4 पर्चे,
उपखंड अधिकारी निर्वाचन कार्यालय में दिनभर लगी रही भीड़, कांग्रेस ने झोंकी ताकत, भाजपा में गुटबाजी और टिकट वितरण से नाराजगी की चर्चा, निर्दलीयों की बढ़ी संख्या ने बढ़ाई सियासी सरगर्मी, पहले दिन 3 और आज 29 मिलाकर कुल 32 नामांकन
राजाखेड़ा नगरपालिका चुनाव 2026 के लिए शनिवार को नामांकन प्रक्रिया ने जोर पकड़ लिया। शनिवार को कुल 29 नामांकन उपखंड अधिकारी निर्वाचन कार्यालय में जमा हुए।
किस दल के कितने पर्चे ,कांग्रेस के15 नामांकन
निर्दलीय के 10 नामांकन
भाजपा के 04 नामांकन हुए
पहले दिन 3 नामांकन हुए थे, इस तरह अब तक कुल 32 नामांकन दाखिल हो चुके हैं।
कांग्रेस में उत्साह, भाजपा में सुस्ती
शनिवार को कांग्रेस ने सबसे ज्यादा शक्ति प्रदर्शन किया। कांग्रेस प्रत्याशी ढोल-नगाड़ों के साथ समर्थकों की भीड़ लेकर नामांकन दाखिल करने पहुंचे।
भाजपा की ओर से सिर्फ 4 नामांकन ही आए। कस्बे में चर्चा है कि इस बार भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश नहीं दिख रहा है। टिकट वितरण में देरी और स्थानीय गुटबाजी को इसकी वजह माना जा रहा है। कई वार्डों में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी के सामने ही भाजपा समर्थित निर्दलीय मैदान में उतर गए हैं।
निर्दलीय बिगाड़ेंगे खेल
10 निर्दलीय उम्मीदवारों ने पर्चा भरकर मुकाबले को रोचक बना दिया है। कई वार्डों में त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं।
रिटर्निंग अधिकारी सुशीला मीणा ने बताया, “आज शनिवार को कुल 29 नामांकन प्राप्त हुए हैं। सभी की जांच की जा रही है। नामांकन प्रक्रिया शांतिपूर्ण रही।”
कल रविवार को अवकाश होने के कारण नामांकन नहीं होंगे, सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन है, उस दिन सबसे ज्यादा भीड़ रहने की उम्मीद है।

अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड