शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के घनघटा क्षेत्र में पीएमओ पीजी और जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से जनता के साथ किए जा रहे कथित मजाक को लेकर भारी आक्रोश है। लोगों का कहना है कि जिस प्रकार की लापरवाही और पक्षपात धरातल पर हो रहा है, उसे कोई भूलने वाला नहीं है और यही वजह है कि साल 2027 में लोकसभा चुनाव 2024 से भी बदतर स्थिति का सामना करना पड़ेगा।
धरातल पर गरीब, कमजोर और वंचित वर्ग के लोग जुल्म, ज्यादती, अन्याय, उत्पीड़न, शोषण और भेदभाव से बुरी तरह त्रस्त हैं। शिकायतों के निस्तारण के नाम पर घोर लापरवाही बरती जा रही है, जहां आरोपी को ही जांच अधिकारी बना दिया जाता है। अत्याचारी, धनबलियों और प्रभावशाली लोगों के इशारे पर संबंधित जांच अधिकारी मामलों का केवल कागजी निस्तारण कर रहे हैं, या फिर पीड़ित को ही उल्टा आरोपी सिद्ध कर दिया जा रहा है, जिसके कारण न्याय लगातार दम तोड़ रहा है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड