शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के पुत्सर में शिक्षा माफियाओं की डकैती और लूट-खसोट के खिलाफ सीधा वार करते हुए बच्चों ने सस्ती और समान शिक्षा की एक नई मुहिम शुरू की है। इसके तहत ‘एडव इन्वेंशन एकेडमी’ (ADV INVENTION ACADEMY) नामक नए युग के विद्यालय की स्थापना की गई है। इस मुहिम के जरिए अब बच्चों और अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है ताकि शिक्षा जगत में होने वाली मनमानी और अवैध वसूली को पूरी तरह से रोका जा सके।
इस मुहिम के तहत स्कूलों द्वारा वसूले जाने वाले गैर-जरूरी शुल्कों पर तीखे सवाल खड़े किए गए हैं। पूछा गया है कि जब पूरी फीस जमा होती है तो टीसी (TC) का पैसा क्यों लिया जाता है, और पूरी मेहनत से शिक्षण कार्य कराने के बाद भी नकल के नाम पर प्रवेश पत्र के लिए पैसे क्यों वसूले जाते हैं? इसके साथ ही, एक ही स्कूल और एक ही छात्र होने के बावजूद हर वर्ष दोबारा एडमिशन शुल्क लेने तथा किताबों व ड्रेस में होने वाली कमीशनखोरी और कालाबाजारी का पुरजोर विरोध किया गया है। इस विद्यालय के प्रबंधक अनिल कुमार प्रजापति जी हैं, और इस मुहिम में वैभव प्रजापति, एडव कोचिंग सेंटर तथा बलवंत कुमार भी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड