शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के पुतसर में स्थित एडीवी इन्वेंशन एकेडमी को बंद कराने के अनवरत प्रयास किए जा रहे हैं। इंग्लिश मीडियम के नाम पर होने वाली मनमानी लूट-खसोट बंद होने के डर से शिक्षा माफियाओं के इशारे पर भ्रष्ट जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से प्राकृतिक न्याय सिद्धांत से परे भेदभावपूर्ण रवैया अपनाया जा रहा है। इन तमाम साजिशों के बावजूद, बच्चों का सत्र और करियर खराब होने से बचाने के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय में विधिक लड़ाई लड़ते हुए वैकल्पिक तौर पर विद्यालय का संचालन लगातार जारी रखा गया है।
इस लड़ाई में वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेश कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में उनकी टीम जनहित के इस बेहद महत्वपूर्ण प्रयोजन पर न्याय दिलाने के लिए प्रयासरत है। यदि इस कानूनी लड़ाई में सफलता मिलती है, तो एडीवी इन्वेंशन एकेडमी उत्तर प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में भेदभाव मुक्त, सस्ती और समान शिक्षा की एक बड़ी नजीर बनेगा। यह पहल अति पिछड़ा एकीकरण महाअभियान का भी एक दृढ़ संकल्प है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड