शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के खलीलाबाद में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन में अपराध एवं मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई है।
पुलिस के अनुसार, थाना कोतवाली खलीलाबाद की टीम ने कटहरिया पुलिया, शिवसरा के पास से अभिषेक जायसवाल को गिरफ्तार किया। वह खलीलाबाद के छोटी सरौली का निवासी है। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 629/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम देने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक विनय कुमार पाण्डेय, हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र पाण्डेय, कांस्टेबल मनीष प्रभात एवं कांस्टेबल अनिल कुमार यादव शामिल रहे। संतकबीरनगर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में नशे के कारोबार और अपराधियों के विरुद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड