शुरू न्यूज़
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हरित उत्तर प्रदेश मिशन के तहत संत कबीर नगर के धुरियापार क्षेत्र में एक बड़ा कदम उठाया गया है। श्रेयस ग्रुप्स ऑफ कम्पनीज़ ने क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने की दिशा में कुल 61,111 पौधे लगाने का संकल्प लिया है। इस महाअभियान के अंतर्गत धुरियापार क्षेत्र में कंपनी के डीजीएम (प्रशासन एवं जनसंपर्क/सुरक्षा) अभिषेक दुबे के नेतृत्व में 40,000 पौधों के रोपण अभियान की शुरुआत की गई है, जिसके पहले ही दिन 1,100 पौधे रोपे गए।
श्रेयस ग्रुप्स ऑफ कम्पनीज़ के चेयरमैन एवं केयान डिस्टलरीज प्राइवेट लिमिटेड (गीडा) के संस्थापक व प्रबंध निदेशक विनय कुमार सिंह ने पर्यावरण संरक्षण को प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व बताया है। उन्होंने गोरखपुर सहित प्रदेश के उद्योग जगत से हरियाली बढ़ाने के लिए आगे आने और पर्यावरण संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। वन एवं पर्यावरण विभाग के सहयोग से चल रहे इस अभियान में इन्वेस्ट यूपी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरण आनंद भी उद्योग जगत को प्रेरित करने में जुटे हैं। इस पूरे अभियान के समन्वय की जिम्मेदारी केयान डिस्टलरीज के वरिष्ठ महाप्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय संभाल रहे हैं।
लखनऊ में रणनीति तय होने के बाद शुरू हुए इस अभियान में कंपनी के सीओओ वी.पी. रेड्डी, वीपी एम.पी. सिंह, सीएफओ एन.के. सिंह, सीएचआरओ अश्वनी कुमार सिंह, कंपनी सेक्रेटरी निधि ओझा, डीजीएम अमित कुमार पांडेय, पर्यावरण प्रमुख स्वप्निल मौर्या और आशीष राय सहित विभिन्न विभागीय प्रमुख सक्रिय रूप से सहयोग कर रहे हैं। सहायक महाप्रबंधक आत्मा नंद सिंह ने सभी सहयोगियों, कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त करते हुए आमजन से भी अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने की अपील की है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड