शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के बिधियानी चौराहे पर वर्षों से बदहाल पड़ी सड़क के निर्माण की मांग को लेकर स्थानीय नागरिकों ने रविवार को अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों की कथित उदासीनता से नाराज लोगों ने ‘बुद्धि-शुद्धि यज्ञ’ और हवन-पूजन कर सड़क निर्माण की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सड़क की जर्जर हालत के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
प्रदर्शनकारियों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क निर्माण के लिए पहले भी कई बार संबंधित अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। पिछले वर्ष भी लोगों ने सड़क के गड्ढों में धान की रोपाई कर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकर्षित किया था, लेकिन उसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया गया। इस विरोध प्रदर्शन में गोरखनाथ मिश्रा, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह, सभासद रोहित पांडेय, अम्बर चतुर्वेदी, शुभम राय, गौरव मोदीनवाल, सुरेश खान, रतनदीप सिंह भारती, राज गोविंद गुप्ता, मृत्युंजय राय, सुनील श्रीवास्तव, पंकज यादव, अरविंद चौधरी और गणेश यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष सौरभ सिंह ने कहा कि सड़क जैसी मूलभूत सुविधा के लिए जनता को बार-बार आंदोलन करना पड़ रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण शुरू नहीं कराया गया तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की होगी। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जनहित को प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द सड़क निर्माण कार्य शुरू कराया जाए, ताकि क्षेत्रवासियों को वर्षों से चली आ रही समस्या से राहत मिल सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड