शुरू न्यूज़
उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सोमवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 181 पीसीएस अधिकारियों (उपजिलाधिकारियों) के तबादले कर दिए हैं। शासन द्वारा जारी इस स्थानांतरण सूची में प्रदेश के लगभग सभी मंडलों और जिलों के एसडीएम, विशेष कार्याधिकारी एवं सहायक नगर आयुक्त स्तर के अधिकारियों को नई तैनाती दी गई है।
इस व्यापक तबादला सूची में संतकबीरनगर जिला भी शामिल है, जहां के उपजिलाधिकारी संजीव कुमार राय का स्थानांतरण उपजिलाधिकारी आजमगढ़ के पद पर कर दिया गया है। वहीं मुजफ्फरनगर के पूर्व उपजिलाधिकारी राज कुमार को अब उपजिलाधिकारी संतकबीरनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा, रविकान्त चौबे को भी उपजिलाधिकारी संतकबीरनगर के पद पर नई तैनाती दी गई है।
शासन के इस फैसले के तहत संतकबीरनगर के साथ-साथ गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा, बरेली, अयोध्या, गाजियाबाद, झांसी, बस्ती, सिद्धार्थनगर, बलिया, देवरिया, कुशीनगर, आजमगढ़, प्रतापगढ़, मथुरा, फिरोजाबाद, बदायूं, लखीमपुर खीरी, अमेठी, उन्नाव, शाहजहांपुर और चंदौली सहित प्रदेश के अनेक अन्य जिलों में भी उपजिलाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। प्रशासनिक हलकों में इस बड़े फेरबदल को शासन की कार्यशैली को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी तथा जनहितकारी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, और नई तैनाती पाने वाले अधिकारी जल्द ही अपना-अपना कार्यभार ग्रहण करेंगे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड