शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के विकासखंड बघौली के ग्राम बरईपार में ‘वृक्षारोपण महायज्ञ-2026’ के तहत “एक पेड़ माँ के नाम” थीम पर एक ऐतिहासिक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान का शुभारंभ रविवार को उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष श्रीमती चारु चौधरी ने पवित्र हरिशंकरी (पीपल, पाकड़ और बरगद) का पौधा लगाकर किया। इस विशेष अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती नीतू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव, मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी, जिलाधिकारी आलोक कुमार तथा मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी ने भी विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि श्रीमती चारु चौधरी ने कहा कि वृक्ष लगाना सेवा है और उसकी रक्षा करना साधना है। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए हर नागरिक से अपनी माँ के नाम पर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेशभर में एक दिन में 35 करोड़ से अधिक पौधे लगाने के संकल्प के तहत संतकबीरनगर जिले में विभिन्न विभागों के सहयोग से 29.78 लाख पौधों का रोपण किया गया है। भाजपा जिलाध्यक्ष नीतू सिंह ने रोपे गए पौधों की सुरक्षा को माँ द्वारा बच्चों की देखभाल की तरह एक आवश्यक दायित्व बताया, वहीं मेहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने स्वच्छ वातावरण के लिए वृक्षारोपण को जनआंदोलन बनाने की बात कही।
जिलाधिकारी आलोक कुमार ने भी जनपदवासियों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और दूसरों को इस अभियान से जोड़ने की अपील की। इस दौरान उपस्थित महिलाओं और नागरिकों को आम एवं सहजन सहित कई प्रजातियों के पौधे उपहार स्वरूप वितरित किए गए। इस महायज्ञ के अंतर्गत जिले की सभी तहसीलों, विकासखंडों, विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, स्वास्थ्य केंद्रों और अन्य सरकारी संस्थानों में भी व्यापक स्तर पर पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में प्रभागीय वनाधिकारी हरिकेश यादव, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार प्रभात द्विवेदी, एसडीएम खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, जिला पंचायत सदस्य ई. हनुमान कनौजिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चंद्र, बीडीओ बघौली अर्जित प्रकाश और सूचना अधिकारी सुरेश कुमार सरोज सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड