शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की उपस्थिति में वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया गया।
इस जनहितकारी अभियान के अंतर्गत जनपद के समस्त थाना और चौकी परिसरों में प्रभारी निरीक्षकों, थानाध्यक्षों तथा चौकी प्रभारियों द्वारा फलदार, छायादार और औषधीय पौधे रोपे गए। जनपद पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस पर्यावरण संरक्षण अभियान में उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
वृक्षारोपण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी की अमूल्य धरोहर हैं, जो पर्यावरण को संतुलित रखने के साथ-साथ शुद्ध ऑक्सीजन प्रदान कर मानव जीवन को सुरक्षित और स्वस्थ बनाते हैं। उन्होंने पुलिसकर्मियों से अपील की कि लगाए गए पौधों का संरक्षण करें ताकि भविष्य में जनपद को अधिक हरित, स्वच्छ और प्रदूषणमुक्त बनाया जा सके। इस कार्यक्रम में क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद प्रियम राजशेखर पाण्डेय, प्रतिसार निरीक्षक रामबली यादव और पीआरओ मनीष जायसवाल सहित पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड