शुरू न्यूज़
बस्ती परिक्षेत्रीय कार्यालय परिसर में पुलिस उपमहानिरीक्षक संजीव त्यागी द्वारा 13.07.2026 को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान केवल वृक्षारोपण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी, मातृशक्ति के प्रति सम्मान तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण सुनिश्चित करने का एक जन-आंदोलन है।
डीआईजी संजीव त्यागी ने उपस्थित सभी लोगों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को सामूहिक जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि इससे ही आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं सुरक्षित वातावरण दिया जा सकता है। इस अवसर पर वन क्षेत्राधिकारी सहित वन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड