शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर जिले के रुधौली में बजाज चीनी मिल के गेट पर आज एक वृक्षारोपण गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में जिला गन्ना अधिकारी जगभान सिंह भदोरिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे। चीनी मिल के जोनल हेड पूर्वी जोन एन शुक्ला के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक गन्ना लवकुश सिंह चौहान, उप महाप्रबंधक गन्ना अनिल कुमार शुक्ला, इंजीनियरिंग हेड एसके चौहान और गेट इंचार्ज राजेश सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए वृक्षों के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए। जोनल एचआर हेड पूर्वी जोन एन शुक्ला ने कहा कि एक वृक्ष बेटे के समान होता है, जिसकी सुरक्षा, सिंचाई और गुड़ाई का दायित्व हमारा ही होता है। जिस प्रकार बेटा बड़ा होकर परिवार का भरण-पोषण करता है, ठीक उसी प्रकार वृक्ष भी हमें जीवन, शुद्ध हवा और हरियाली प्रदान करता है।
यह अभियान मिल के गेट से लेकर केंद्रों तक व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। इस दौरान गेट पर किसानों को आम, अमरूद, लीची, महुआ, पीपल, पकार, बरगद और जामुन के 1001 फलदार व छायादार पौधे वितरित किए गए, जबकि चीनी मिल यार्ड में 101 पौधे रोपे गए। इसके साथ ही, सीनियर गन्ना अधिकारी बाल सिंधु और गगन पांडे ने केंद्र पर किसानों को संबोधित करते हुए उनसे अपने खेत की मेड़ पर एक वृक्ष अवश्य लगाने की अपील की, ताकि उन्हें भरपूर ऑक्सीजन, शुद्ध हवा और हरियाली प्राप्त हो सके। इस वृक्षारोपण और पौधा वितरण अभियान के दौरान ग्राम सीस्वरी, भरवलिया, पिकोरा, रमवापुर और जलालपुर में भी फलदार पौधे बांटे गए, जिसमें क्षेत्रीय ग्राम प्रधान और स्थानीय किसान मौजूद रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड