शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिला पंचायत अध्यक्ष के रूप में अपना शानदार और निर्विवाद कार्यकाल पूरा करने के बाद, शासन के निर्देश पर प्रशासक का दायित्व हासिल करने वाले बलिराम यादव सोमवार को अपने सियासी संरक्षक का आशीर्वाद लेने सूर्या कैंपस पहुंचे। वहां सूर्या परिवार के मुखिया और जिले में धार्मिक, सामाजिक व शैक्षणिक परिवेश के ध्वजवाहक डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत हुआ। कबीर की सरजमीं पर पिछले एक दशक में अपने कार्यकाल को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले बलिराम यादव पहले अध्यक्ष बने हैं। उन्होंने खलीलाबाद सदर के पूर्व विधायक दिग्विजय नारायण उर्फ जय चौबे के सानिध्य और डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी के निर्देशन में समाज के हर तबके को साथ लेकर विकास की नई इबारत लिखी है।
शासन से मिले सेवा विस्तार के बाद पहली बार सूर्या कैंपस पहुंचने पर आयोजित इस भव्य समारोह में बलिराम यादव का जोरदार अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर उनके राजनीतिक गुरु और सूर्या ग्रुप के चेयरमैन डॉ. उदय प्रताप चतुर्वेदी ने सूर्या ग्रुप के युवराज अखंड प्रताप चतुर्वेदी के साथ मिलकर बलिराम यादव का गर्मजोशी से स्वागत किया। डॉ. चतुर्वेदी ने उन्हें फूलमाला पहनाई और मिठाई खिलाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के प्रधानाचार्य रविनेश श्रीवास्तव ने भी उत्तर प्रदेश सरकार के इस फैसले का स्वागत करते हुए बधाई दी और उम्मीद जताई कि बलिराम यादव अपने बढ़े हुए 6 महीने के कार्यकाल का सदुपयोग कर जनपद के विकास को नए मुकाम पर ले जाएंगे।
मिले इस नए दायित्व और सम्मान से अभिभूत होकर जिला पंचायत अध्यक्ष बलिराम यादव ने प्रदेश सरकार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सहृदय आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने जिस विश्वास के साथ उन्हें प्रशासक नियुक्त किया है, वह उस पर पूरी तरह खरे उतरेंगे और हमेशा जनता की सेवा में तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के दौरान फूल, मालाओं और मोमेंटम के साथ सूर्या परिवार का स्नेह और आशीर्वाद पाकर बलिराम यादव बेहद हर्षित नजर आए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड