शुरू न्यूज़
गोरखपुर में दलित चिंतक और समाजसेवी इंजीनियर बृजमोहन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुरू किए गए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की सराहना करते हुए लोगों से इससे जुड़ने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बढ़ती ग्लोबल वार्मिंग की चुनौती से निपटने और इस धरा के सुरक्षित भविष्य के लिए वृक्षारोपण बेहद आवश्यक है, क्योंकि पेड़ हमें जीवनदायिनी प्राणवायु प्रदान करते हैं और हमारी आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित रखते हैं।
इस अभियान के तहत उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में रिकॉर्ड स्तर पर वृक्षारोपण और पर्यावरण संवर्धन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। राज्य में 26 राजकीय विभागों के समन्वित प्रयासों से एक ही दिन में 35 करोड़ पौधों के रोपण का ऐतिहासिक जन-महायज्ञ चलाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य विकास और प्रकृति के बीच संतुलन स्थापित कर उत्तर प्रदेश में हरित विकास का नया अध्याय लिखना है, जिसमें हर नागरिक सहभागी बने।
इंजीनियर बृजमोहन ने सभी नागरिकों से आह्वान किया है कि वे अपनी माँ के नाम पर एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी स्वयं उठाएं। उन्होंने संदेश दिया कि “प्रकृति को हरा-भरा बनाना है माँ के नाम एक पेड़ लगाना है”, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, सुरक्षित और समृद्ध भविष्य की नींव रखी जा सके।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड