शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के ड्रेनेज खण्ड-2 के नियंत्रणाधीन धनघटा तहसील में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) चंद्रेश कुमार सिंह द्वारा घाघरा और सरयू नदी के बाएं तट पर बने मदरहा बेहराडाड़ी एवं रामपुर मकदूमपुर तटबंध का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान एडीएम ने बाढ़ से सुरक्षा और बचाव के दृष्टिगत चल रही नई बाढ़ परियोजना तथा बाढ़ पूर्व तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान बाढ़ चौक़ी तुर्कावलिया नायक और तेजपुर के स्टोर में पर्याप्त मात्रा में ख़ाली सीमेंट की बोरियां, नायलॉन क्रैट, ब्रिक रोरा एवं फ़िल्टर मटेरियल के रुप में गिट्टी और मोरंग जैसी सामग्रियां रिजर्व में सुरक्षित पाई गईं।
इस मौके पर उपस्थित अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता अक्षय कुमार झा और जूनियर इंजीनियरों को अपर जिलाधिकारी द्वारा तटबंध की सतत और कड़ी निगरानी करने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड