₹10
रिपोर्टर पंजीकरण →
logo

हषेश्वर नाथ मंदिर की जमीन पर अवैध कब्जा प्रमाणित, जल्द चलेगा बुल्डोजर

S R Pandey

संत कबीर नगर जनपद की धनघटा तहसील अंतर्गत हैसर धनघटा नगर पंचायत के प्राचीन व ऐतिहासिक शिव मंदिर हशेस्वर नाथ धाम परिसर की भूमि पर हुए अवैध कब्जे पर जल्द ही प्रशासन का बुल्डोजर चल सकता है। मंदिर परिसर में बढ़ रहे अवैध अतिक्रमण से ग्रामीणों में नाराजगी थी, जिसके बाद ग्रामीणों ने नगर पंचायत अध्यक्ष रिंकू मणि से शिकायत कर धार्मिक आस्था की सुरक्षा की मांग की थी। चेयरमैन रिंकू मणि ने जिलाधिकारी से मिलकर जांच कराने का प्रार्थना पत्र सौंपा था, जिसके बाद जिलाधिकारी आलोक कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच सौंपी थी।

मामले की जांच अपर जिलाधिकारी न्यायिक चंद्रेश सिंह और बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी विनय कुमार सिंह द्वारा की गई। जांच अधिकारियों द्वारा 1359 व 1360 फ़सली अभिलेखों से लेकर गोशवारा का अवलोकन किया गया, जिसमें कूट रचना के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। जांच में सामने आया कि चकबंदी के दौरान षडयंत्र करके शिवजी भूमिधर और चंद्रबली सरवराकार के स्थान पर कुछ लोगों ने अपने नाम से वरासत करवा ली थी। अधिकारियों ने रिपोर्ट में स्पष्ट किया कि सरवराकार किसी संस्था का केवल प्रबंधक होता है, वह संपत्ति न तो बेच सकता है और न ही वरासत कर सकता है। खतौनी में त्रुटिवश 301 स दर्ज हुई यह भूमि वास्तव में 301 ख है, जो 0.344 (27 बिस्वा से अधिक) है। दोनों अधिकारियों की जांच में मंदिर की भूमि पर पूर्व में अवैध कब्जे और वर्तमान में भी अवैध कब्जे के प्रयास की पुष्टि हुई है, जिसके बाद जिलाधिकारी स्तर से कार्रवाई की संभावना बढ़ गई है।

इस मामले में नीलमणि ने कहा कि हशेस्वर नाथ के प्राचीन मंदिर की पौराणिकता को कायम रखना और महादेव के भक्तों की आस्था का सम्मान करना सर्वोपरि है। जिला प्रशासन द्वारा मंदिर की भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराते ही पूरे परिसर को आकर्षक बनाकर पर्यटन क्षेत्र के रूप में विकसित करने का प्रयास किया जाएगा।



location

Choose your state

अपना राज्य चुनें

1
2
3
Choose your State for regional news
क्षेत्रीय समाचारों के लिए अपना राज्य चुनें

ANDAMAN AND NICOBAR ISLANDS

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह

ANDHRA PRADESH

ARUNACHAL PRADESH

ASSAM

BIHAR

बिहार

CHANDIGARH

CHHATTISGARH

छत्तीसगढ़

DELHI

दिल्ली

GOA

GUJARAT

HARYANA

हरियाणा

HIMACHAL PRADESH

हिमाचल प्रदेश

JAMMU AND KASHMIR

जम्मू और कश्मीर

JHARKHAND

झारखंड

KARNATAKA

KERALA

LADAKH

LAKSHADWEEP

MADHYA PRADESH

मध्य प्रदेश

MAHARASHTRA

MANIPUR

MEGHALAYA

MIZORAM

NAGALAND

ODISHA

PUDUCHERRY

PUNJAB

RAJASTHAN

राजस्थान

SIKKIM

TAMIL NADU

TELANGANA

THE DADRA AND NAGAR HAVELI AND DAMAN AND DIU

TRIPURA

UTTAR PRADESH

उत्तर प्रदेश

UTTARAKHAND

उत्तराखंड

WEST BENGAL

आगे बढ़ने का मतलब ये है कि आप शूरा ऐप की नियम व शर्तों और प्राइवेसी नीतियों से सहमत हैं।
नियम और शर्तें & प्राइवेसी पॉलिसी