शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर के बाबा तामेश्वर धाम परिसर में आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास मेला एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी आलोक कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों, मंदिर के पुजारी, गोसाई बाबा और स्थानीय ग्रामीणों के साथ मेले की व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी और अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी ने जनपद की शांतिप्रिय और सौहार्दपूर्ण परंपरा को बनाए रखते हुए त्योहार को भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायत तथा जिला पंचायत राज अधिकारी को शहर व ग्रामीण इलाकों के शिवालयों और मंदिरों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इसके अलावा कांवड़ यात्रा मार्गों पर विद्युत पोलों व तारों के संयोजन को ठीक करने, अप्रोच मार्गों को सुधारने और रविवार व सोमवार के दिन विद्युत कटौती न करने के निर्देश दिए गए। उप जिलाधिकारियों व थाना प्रभारियों को कांवड़ समितियों के सदस्यों व स्थानीय लोगों से संपर्क बनाकर अव्यवस्था दूर करने को कहा गया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने, यातायात डायवर्जन प्लान कड़ाई से लागू करने और सोमवार व शिवरात्रि के दिन तामेश्वर धाम सहित सभी शिवालयों पर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाहें न फैलने देने, सीसीटीवी और कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने तथा चेन स्नेचिंग व चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस ड्यूटी लगाने के आदेश दिए। एसपी ने अधिकारियों को कांवड़ संघों की सूची तैयार कर उनके रूट और जल भरने के समय का पूर्व ब्योरा रखने का निर्देश दिया। बैठक के उपरांत डीएम और एसपी ने बाबा तामेश्वर नाथ धाम में पूजा-अर्चना की और परिसर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड