शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के बाबा तामेश्वर धाम परिसर में आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास मेला एवं कांवड़ यात्रा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना, अपर जिलाधिकारी (वित्त व राजस्व) सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह और उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, मंदिर समिति के लोग और पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने के साथ ही परिसर, पार्किंग, विद्युत और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
बैठक में जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण माहौल में त्योहार मनाने की अपील की और अधिशाषी अधिकारियों को शिवालयों की साफ-सफाई, पानी की आपूर्ति व एप्रोच मार्गों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से सावन के दौरान रविवार और सोमवार को विद्युत कटौती न करने के आदेश दिए। वहीं पुलिस अधीक्षक ने कांवड़ियों के साथ शालीन व्यवहार करने, यातायात डायवर्जन कड़ाई से लागू करने, सीसीटीवी व कंट्रोल रूम सक्रिय रखने और अफवाहों पर रोक लगाने की हिदायत दी। चोरी व चेन स्नेचिंग रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात करने तथा कांवड़ संघों के रूट की सूची पहले से तैयार रखने के भी निर्देश दिए गए।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड