शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के थाना महुली पुलिस की सतर्कता और मानवीय संवेदनशीलता के चलते एक खोया हुआ मासूम सकुशल अपने परिजनों से मिल गया है। शनिवार को आवश्यक पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद अपर जिलाधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह की मौजूदगी में बालक को उसके परिवार के सुपुर्द किया गया।
महुली पुलिस ने बालक को अपने सुरक्षित संरक्षण में रखा था। परिजनों के थाना पहुंचने पर उनकी पहचान की पुष्टि की गई और सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद मासूम को सौंप दिया गया। कई घंटों की चिंता और बेचैनी के बाद जैसे ही बालक अपने माता-पिता से मिला, माहौल भावुक हो गया और परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े।
परिजनों ने संतकबीरनगर पुलिस, विशेष रूप से थाना महुली पुलिस की त्वरित कार्रवाई और संवेदनशीलता की मुक्त कंठ से सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद पुलिस आमजन की “सेवा, सुरक्षा और विश्वास” के संकल्प के साथ निरंतर कार्य कर रही है और संकट की हर घड़ी में नागरिकों की सहायता के लिए तत्पर है।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड