शुरू न्यूज़
संत कबीर नगर के बाबा तामेश्वर धाम परिसर में आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावण मास मेला और कांवड़ यात्रा को सुरक्षित, सकुशल और सुव्यवस्थित ढंग से आयोजित करने के लिए समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी आलोक कुमार की अध्यक्षता और पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना की उपस्थिति में हुई इस बैठक में प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों, मंदिर के पुजारी व गोसाईं जी और स्थानीय ग्रामीणों के साथ विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। समीक्षा के उपरांत जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने बाबा तामेश्वर नाथ धाम में भगवान शिव का दर्शन व पूजन किया तथा परिसर का भ्रमण कर पार्किंग, विद्युत और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
बैठक में जिलाधिकारी आलोक कुमार ने जिले में आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिवालयों व मंदिरों में सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने आवागमन के मार्गों पर विद्युत पोल व तारों के संयोजन को दुरुस्त करने, पहुंच मार्गों की मरम्मत करने तथा श्रावण मास के दौरान रविवार और सोमवार को बिजली कटौती न करने के निर्देश दिए। इसके अलावा, उप जिलाधिकारियों और पुलिस क्षेत्राधिकारियों को कांवड़ समितियों व स्थानीय संभ्रांत लोगों से समन्वय बनाकर क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने देने का निर्देश दिया।
पुलिस अधीक्षक संदीप कुमार मीना ने अधिकारियों को श्रद्धालुओं के साथ शालीन व्यवहार करने और यातायात डायवर्जन प्लान को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने सोमवार और शिवरात्रि के दिन तामेश्वर धाम सहित सभी शिवालयों पर विशेष सतर्कता बरतने, सीसीटीवी कैमरों व कंट्रोल रूम को सक्रिय रखने और चोरी व चेन स्नेचिंग रोकने के लिए सादे कपड़ों में पुलिस बल तैनात करने को कहा। उन्होंने सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कांवड़ समूहों की सूची और उनके मार्गों की पूर्व योजना तैयार करने के निर्देश दिए।
इस दौरान अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी खलीलाबाद हृदय राम तिवारी, मंदिर समिति के अध्यक्ष नागेंद्र नाथ भारती, ग्राम प्रधान राम सुरेश पासवान, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रियम राजशेखर पांडेय, अधिशाषी अभियंता आर.के. पांडेय, डीपीआरओ अरुण कुमार और जिला पूर्ति अधिकारी राजीव कुमार सहित कई अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड