शुरू न्यूज़
संतकबीरनगर जिले के थाना महुली और सोशल मीडिया सेल के समन्वित प्रयास से भटककर थाने पहुँचे बालक अभिनंदन को सकुशल उसके परिजनों से मिलवा दिया गया है। पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर श्री संदीप कुमार मीना के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी धनघटा श्री अभयनाथ मिश्रा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष महुली श्री दुर्गेश पाण्डेय, पुलिस टीम और जनपद संतकबीरनगर की सोशल मीडिया सेल ने इस कार्य को अंजाम दिया।
दिनांक 25.07.2026 को बालक भटकते हुए थाना महुली पहुँचा था। महुली पुलिस ने उसे सुरक्षित संरक्षण में लेकर पूछताछ की, लेकिन वह परिजनों का मोबाइल नंबर या पूरा पता स्पष्ट रूप से नहीं बता पा रहा था। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सोशल मीडिया सेल संतकबीरनगर को सूचित किया। सोशल मीडिया सेल ने सक्रियता दिखाते हुए बालक की जानकारी विभिन्न माध्यमों से प्रसारित की और सोशल मीडिया सेल जनपद बस्ती से समन्वय स्थापित कर जानकारी साझा की। दोनों जनपदों के मध्य प्रभावी समन्वय के परिणामस्वरूप परिजनों का पता लगाकर उनसे संपर्क स्थापित किया गया।
सूचना पाकर परिजन थाना महुली पहुँचे, जहाँ आवश्यक सत्यापन और विधिक औपचारिकताएँ पूर्ण करने के बाद बालक अभिनंदन को सकुशल उन्हें सौंप दिया गया। अपने पुत्र को पाकर परिजन भावुक हो उठे और पुलिस की तत्परता, संवेदनशीलता व मानवीय व्यवहार के लिए महुली पुलिस तथा सोशल मीडिया सेल का आभार व्यक्त किया। इस दौरान संतकबीरनगर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि कोई भटका हुआ या असहाय व्यक्ति मिलने पर तत्काल निकटतम पुलिस थाना या हेल्पलाइन पर सूचना दें।
अपना राज्य चुनें
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह
बिहार
छत्तीसगढ़
दिल्ली
हरियाणा
हिमाचल प्रदेश
जम्मू और कश्मीर
झारखंड
मध्य प्रदेश
राजस्थान
उत्तर प्रदेश
उत्तराखंड